सवा लाख के जूते पहनकर इटली से मुंबई आईं जाह्नवी कपूर, फैंस ने बताया वाहियात
मुंबई। धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर सोमवार को छोटी बहन खुशी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं। दोनों इटली के लेक कोमो में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई में शामिल होकर वापस मुंबई लौटी थीं। जाह्नवी कपूर को उनकी मजेदार और क्लासी फैशन चॉइस के लिए काफी तारीफें मिलती हैं। चाहे एयरपोर्ट लुक हो या फिर किसी इवेंट में नजर आना हो, जाह्नवी अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। लेकिन सोमवार को एयरपोर्ट पर जाह्नवी अपने जूतों के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं।

जानिए कितनी है उस जूते की कीमत जिसके चलते हुई हैं ट्रोल
जिन जूतों के लिए जाह्नवी ट्रोल हो रही हैं, उनकी कीमत पूरे 1.2 लाख रुपये है। सोशल मीडिया पर लोगों को जाह्नवी के जूते पसंद नहीं आए। इंटरनेट पर कई लोगों को जाह्नवी के यह जूते बेहद भद्दे और बुरे लगे और लोग इसकी जमकर बुराई करते दिखे। कई लोगों ने जाह्नवी को फैशन के नाम पर ऐसे भद्दे जूते चुनने के लिए ट्रोल किया।

Gucci ब्रांड के हैं जूते
जूते Gucci ब्रांड के हैं। जिनकी कीमत USD 1590 यानी करीब 1 लाख 20 हजार रुपए है। लेकिन कीमत के अनुसार ये जूते देखने में नहीं लगते है। ई यूजर्स ने कहा कि यह जूते बहुत बेकार है। कई ने कहा कि फैशन के नाम पर ये कैसे जूते पहन लिया है। किसी ने उन्हें कार्टून तक कह डाला। यहीं नहीं एक यूजर ने कहा कि ऐसे जूते मैं कभी न पहनूं।

ये है जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर को इस फिल्म में ही काफी सफलता मिल गई है। अब वह करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आएगी। जिसमें उनके अपोजिट रणवीर सिंह होगे। इसके अलावा आलिया भट्ट, करीना कपूर, अनिल कपूर और विक्की कौशल जैसे सितारे लीड भूमिका में होगे।












Click it and Unblock the Notifications