जाह्नवी कपूर ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, सेट से शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'रूही अफ्जा' की शूटिंग शुरू हो गई है। जाह्नवी ने इंस्टा पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के क्लैप बोर्ड की फोटो शेयर की है। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से फोटो शेयर करते हुए लिखा है, करने आ रहे हैं आपके अटेंशन को कब्जा, आज से शुरू होती है रूहीअफ्जा।

बदला गया फिल्म का नाम!

राजकुमार और जाह्नवी की ये फिल्म हॉरर -कॉमेडी है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद को दिखाया जाएगा। फिल्म में जाह्नवी कपूर डबल रोल में दिखेंगी। इस फिल्म का नाम पहले 'रूहअफ्जा' बताया गया था लेकिन फिल्म के सेट से पहले दिन जो तस्वीर आई है, उससे पता चलता है कि फिल्म का नाम बदल कर 'रूही अफ्जा' कर दिया गया है।

 पहली बार राजकुमार के साथ जाह्नवी

पहली बार राजकुमार के साथ जाह्नवी

'रूही अफ्जा' मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। फिल्म 20 मार्च, 2020 में रिलीज होगी। राजकुमार राव इस फिल्म के जरिए दिनेश विजन के साथ तीसरी बार काम करेंगे. इससे पहले राजकुमार राव 'स्त्री' और 'मेड इन चाइना' में भी दिनेश विजन के साथ काम कर चुके हैं। वहीं जाह्नवी और राजकुमार पहली बार साथ होंगे। फिल्म में वरुण शर्मा भी नजर आएंगे।

 धड़क से किया था डेब्यू

धड़क से किया था डेब्यू

बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने पिछले साल मराठी फिल्म सैराट की रीमेक 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। रुहीअफ्जा के अलावा जाह्नवी इन दिनों 'कारगिल गर्ल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कारगिल गर्ल की कहानी भारतीय वायु सेना की अधिकारी गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर, करण जौहर की पीरियम ड्रामा तख्त में भी नजर आएंगी। ये मुगलों के दौर की कहानी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+