जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई, सोशल मीडिया पर लोगों में क्रेज

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन हिट साबित हुई। 'धड़क' ने पहले दिन ही न्यूकमर्स की सभी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए करोड़ों की कमाई की है।

Dhadak

नई दिल्ली। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन हिट साबित हुई। 'धड़क' ने पहले दिन ही न्यूकमर्स की सभी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए करोड़ों की कमाई की है। फिल्म को फिल्म क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी बज है।

पहले दिन छप्पड़फाड़ कर कमाई

पहले दिन छप्पड़फाड़ कर कमाई

जाह्नवी की डेब्यू और ईशान की दूसरी फिल्म 'धड़क' दर्शकों के दिल पर राज कर रही है। फिल्म ने वाकई लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। फिल्म ने अपने पहले दिन छप्पड़ फाड़ कर कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 8.71 करोड़ रुपये कमाए। ये उम्मीदों से कहीं ज्यादा है। यंग एक्टर्स की फिल्में आमतौर पर पहले दिन इतना शानदार बिजनेस नहीं करतीं।

सोशल मीडिया पर फिल्म के चर्चे

सोशल मीडिया पर फिल्म के चर्चे

फिल्म को रिव्यूज भी काफी अच्छे मिल रहे हैं। जहां बॉलीवुड के सितारों ने दोनों नए कलाकारों की एक्टिंग को बढ़िया बताया है, वहीं क्रिटिक्स का भी कुछ ऐसा ही कहना है। अधिकतर क्रिटिक्स से फिल्म को 3 स्टार मिले हैं, यानी की फिल्म अच्छी मानी जा रही है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चे हैं।

'सैराट' का रिमेक है 'धड़क'!

'सैराट' का रिमेक है 'धड़क'!

जाह्नवी कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म में मां श्रीदेवी के लिए एक नोट भी लिखा है। जाह्नवी ने ये फिल्म अपनी मां को समर्पित की है। ये फिल्म हिट मराठी फिल्म 'सैराट' का रिमेक बताई जा रही है। फिल्म की कहानी राजस्थानी पृष्टभूमि पर आधारित है, जिसमें जात और स्टेटस दोनों की लव स्टोरी का विलेन बनती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+