बन गए कुछ ऐसे हालात कि जाह्नवी को कार में ही बदलनी पड़ी ड्रेस, इंस्टा पर फोटो अपलोड कर कही ये बात

मुंबई: अपनी मां श्रीदेवी के नक्शे-कदम पर चलते हुए जाह्नवी कपूर ने भी बॉलीवुड में एंट्री कर ली है। गुरुवार यानी 11 मार्च को उनकी तीसरी फिल्म रिलीज हुई। फिल्मों के अलावा वो अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। साथ ही उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर धूम मचाते रहते हैं। अब जाह्नवी की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बारे में जानकर उनके फैन्स भी हैरान हैं।

कार में ही बदल ली ड्रेस

कार में ही बदल ली ड्रेस

फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले बुधवार को जाह्नवी चंडीगढ़ के लिए रवाना हुईं, जहां पर वो प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर चार फोटो एक साथ पोस्ट की, जिसमें दो फोटो में वो बेहद ही हॉट अंदाज में नजर आ रहीं। जिसमें उन्होंने ब्लैक ट्यूब टॉप और मिनी स्कर्ट पहनी थी। इसके बाद वो तीसरी फोटो में कार में ही कपड़े बदलते नजर आईं और फिर जींस-टीशर्ट पहना लिया।

कैप्शन में लिखी ये बात

कैप्शन में लिखी ये बात

इसके बाद चौथी फोटो फ्लाइट की है। जिसमें उनका पूरा गेटअप भी चेंज था। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा कि ये एक सुकून का दिन था। वहीं फोटो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जाह्नवी किसी फंशन में थीं और वहीं से उनको सीधे एयरपोर्ट निकलना पड़ा। जिस वजह से उनको कपड़े बदलने का वक्त नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कार में भी ड्रेस चेंज करने का प्लान बना लिया, ताकी फ्लाइट में आराम से सफर कर सकें।

'रूही' पर पिता ने कही ये बात

'रूही' पर पिता ने कही ये बात

जाह्नवी की फिल्म रूही आज सिनेमा घरों में रिलीज हो गई। जिसके डायरेक्टर हार्दिक मेहता हैं। इसके अलावा राजकुमार राव और वरुण शर्मा फिल्म के लीड रोल में हैं। जाह्नवी के पिता बोनी कपूर अपनी बेटी की तीसरी फिल्म पर काफी खुश हैं। उन्होंने स्पॉटबॉय से बात करते हुए कहा कि ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। जिसमें लोगों को हॉरर के साथ हंसी का डोज भी मिलेगा। उनके मुताबिक जाह्नवी अपनी हर फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। अगर आज उनकी मां श्रीदेवी इस दुनिया में होतीं तो उन्हें उन पर गर्व होता। वहीं फिल्म मेकर्स के मुताबिक जिस तरह 'स्त्री' में लोगों को डर के साथ हंसने को मिला था, वैसा ही रूही में भी रहेगा।

Recommended Video

    Sanjay leela Bhansali भी Corona Positive, रुकी 'Gangubai Kathiawadi' की Shooting । वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+