जम्मू-कश्मीर: गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, 20 घायल
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के झज्जर कोटली के पास यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक की हो गई जबकि बस में सवार 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस जम्मू कश्मीर के कटड़ा से दोमेल की ओर जा रही थी। जूनवा पुल के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई , घायल यात्रियों को पास के ककरयाल में नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिनी बस (जेके08ए-9957) जैसे ही जूनवा पूल के पास पहुंची, ड्राइवर बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस 200 फीट फीट गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस बस मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने फौरन राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। वहां फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया, लेकिन तब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। बाकी के लोगों को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। ताजा जानकारी के मुताबिक 4 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications