कुपवाड़ा हमला: आतंकियों ने की थी कैंप में घुसने की कोशिश, 3 जवान शहीद
पंजगाम, श्रीनगर से 87 किमी तो पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी से करीब 74 किमी दूर है।
जम्मू। एक बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से आ रही है, यहां कि पंजगाम सेक्टर के आर्मी कैंप पर आतंकी हमला हुआ है।
- पिछले एक से डेढ़ घंटे से आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है।
- इस आतंकी हमले में एक कैप्टन समेत 3 जवान शहीद हुुुए हैं।
- सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
- कश्मीर में पिछले कुछ समय से हालात काफी खराब हैं। कश्मीर के वर्तमान हालात पर गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक आज बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
- प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने सुबह 5.15 बजे के आसपास आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश की थी।
-

- जिसका विरोध करते हुए सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर वार किया और दो आतंकियों को मार गिराया।
- सुरक्षा बलों की ओर से इलाके में सर्च ऑप्रेशन जारी है।
- आर्मी को शक है कि सरहद पार से आतंकी आए हैं।
- इस बीच अलगाववादी नेता असिया अंद्राबी को भी गिरफ्तार किया गया है।
- बता दें कि पंजगाम, श्रीनगर से 87 किमी तो पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी से करीब 74 किमी दूर है।
- हमलें में 5 जवान घायल भी हुए हैं, घायल जवानों को श्रीनगर आर्मी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications