कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला, एक जवान जख्मी
श्रीनगर। कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। पुलवामा के तहब चौक पर ये हमला हुआ, जहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए गए पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर ग्रेनेड फेंका गया। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान जख्मी हुआ है। आतंकियों ने सोमवार तहब चौक पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर ग्रेनेड हमला किया गया।

आतंकी हमले की इस घटना के बाद तहाब चौक इलाके को सील करते हुए यहां सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की टीम ने गहन तलाशी अभियान शुरू किया है।
हाल के दिनों में पुलवामा और शोपियां आतंकी घटनाओं में तेजी देखी जा रही है। एक के बाद एक आतंकी हमले और सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के चलते घाटी में तनाव का माहौल है। शोपियां के बड़गाम इलाके में सुरक्षा बलों ने रविवार को पांच आतंकियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर सद्दाम पाढर भी मारा गया था।












Click it and Unblock the Notifications