जम्मू कश्मीरः आतंकियों ने की फायरिंग, एक पुलिसकर्मी घायल
शोपियांः जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों के फायरिंग की खबर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शोपियां में आतंकियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी पर फायरिंग की। इस फायरिंग के बाद एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें, घाटी में आंतकी की गतिविधियों के लगातर बढ़ने की खबर है। पिछले दिनों भी ऐसी ही खबर आई थी जब आतंकियों ने सेना पर हमला कर दिया। अनंतनाग और शोपियां में कई बार आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के कई मामले सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें- J&K एनकाउंटर: अब तक 11 आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी












Click it and Unblock the Notifications