Jammu & Kashmir: पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, सर्च ऑपरेशन जारी
Recommended Video
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया है, हालांकि इस हमले में किसी भी जान और माल का नुकसान नहीं हुआ है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने पेट्रोलिंग करने वाली सीआरपीएफ के जवानों की टीम पर आतंकियों ने हमला बोला है, अज्ञात आतंकवादियों ने स्कूल परिसर में सीआरपीएफ की तैनाती पर 6-7 राउंड फायरिंग की है।

बता दें कि यह स्कूल परिसर पुलवामा जिले के द्राबगम में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है, इस परीक्षा केंद्र की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है, फिलहाल अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, सेना का सर्च ऑप्रेशन जारी है।
सोपोर में आतंकवादियों ने किया था ग्रेनेड हमला
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही जम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया था, आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए बस स्टैंड के पास ग्रेनेड फेंका था, हमले में 15 लोग घायल हुए थे, घायलों में एक महिला भी थी, यह हमला जम्मू-कश्मीर को सोपोर में होटल प्लाजा के पास हुआ था,हमले की जानकारी के तुरंत बाद हादसे वाले स्थान पर सीआरपीएफ के जवान पहुंचे और राहत बचाव का काम शुरू किया था।












Click it and Unblock the Notifications