पुलवामा एनकाउंटर में 8 जवान शहीद, दो आतंकी मारे गए

श्रीनगर। जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में शनिवार की तड़के आतंकियों ने पुलिस लाइंस पर हमला कर दिया। इस हमले में दो आतंकी मारे गए हैं। वहीं 8 जवान शहीद हो गए हैं। इनमें 4 पुलिस और 4 CRPF के जवान शामिल हैं। इसके साथ ही 6 जवानों के घायल होने की खबर है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

J&K: पुलवामा पुलिस लाइंस पर आतंकी हमला, 1 पुलिसकर्मी शहीद और 2 CRPF जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने बताया कि पुलवामा में जारी एनकाउंटर में दो सीआरपीएफ और एक पुलिस के जवान शहीद हुए हैं। वहीं दो एसपीओ से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। अभी तीन आतंकियों के जीवित रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि एनकाउंटर आखिरी दौर में है। जानकारी के मुताबिक सेना और पुलिस फोर्स ने पुलिस लाइंस को घेर लिया है और आतंकियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। वहीं पुलवामा जिले को सील कर सर्च अभियान जारी है। घायल जवानों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों को पुलिस लाइन के 2 ब्लॉक्स में सीमित कर दिया गया है। दोनोें ओर से लगातार फायरिंग जारी है। बताया गया कि लोगों को बचाने का प्रयास जारी है। बता दें कि आतंकियों ने जहां हमला किया है, वहां पुलिस में कार्यरत लोगों के परिजन रहते हैं। उन्हें भी बचाने का प्रयास जारी है। आतंकी जिला पुलिसि की रिहायशी बिल्डिंग में घुसे हुए हैं। बताया गया कि आतंकी ई ब्लॉक में छिपे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी परिवार सुरक्षित निकाल लिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+