जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों की बस पर आतंकियों ने किया हमला, एक शहीद, 4 घायल

जम्मू कश्मीर के पंथा चौक में आतंकियों ने सुरक्षाबलों की बस पर हमला किया है। इस हमले में 5 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर आ रही है। मुठभेड़ जारी है।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पंथा चौक में आतंकियों ने सुरक्षाबलों की बस पर हमला किया है। इस हमले में घायल एक जवान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि 4 जवान गंभीर रुप से घायल हैं। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है।

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों की बस पर आतंकियों ने किया हमला, 5 पुलिसकर्मी घायल

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम में बस में सवार होकर जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान कैंप की तरफ जा रहे थे तभी पंथा चौक के करीब आतंकियों ने बस पर हमला कर दिया। अचानक से हुए इस हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों की बस पर आतंकियों ने किया हमला, 5 पुलिसकर्मी घायल

बता दें कि इससे पहले 26 अगस्त को भी आतंकियों ने पुलवामा पुलिस लाइन पर हमला किया था। इस हमले में 8 जवान शहीद हुए थे। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+