जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की हताशाभरी करतूत, कुलगाम में स्कूल को किया आग के हवाले

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद अब धीरे-धीरे हालात बदल रहे हैं। कई इलाकों में स्कूल और कॉलेज खुल चुके हैं, जिसमें छात्र-छात्राओं का पहुंचना भी शुरू हो गया है। इस बीच दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आतंकियों ने हताशाभरी करतूत को अंजाम देते हुए एक स्कूल को आग के हवाले कर दिया। आतंकियों ने मंगलवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल में लगी आग पर काबू पाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

आतंकियों ने स्कूल में लगाई आग

आतंकियों ने स्कूल में लगाई आग

पूरा मामला कुलगाम जिले के वट्टू नूराबाद इलाके का है, जहां आतंकियों ने मंगलवार की रात एक स्कूल में आग लगा दी। रात में अचानक गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल से स्थानीय लोगों ने आग की लपटें निकलते देखी तो वहां हड़कंप मच गया। तुरंत ही स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। जल्दी उन्होंने स्कूल में लगी आग पर काबू पा लिया। वहीं आग बुझने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आतंकियों ने रात में दिया वारदात को अंजाम

आतंकियों ने रात में दिया वारदात को अंजाम

मिल रही जानकारी के मुताबिक, हथियारों से लैस आतंकियों के एक गुट ने इस घटना को अंजाम दिया। आतंकी कुलगाम के वट्टू नूराबाद इलाके में पहुंचे और यहां स्थित एक सरकारी स्कूल की इमारत को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद ये वहां से फरार हो गए। आतंकियों के जाते ही ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग को मामले की सूचना दी साथ ही आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

हालांकि, स्कूल में लगी आग पर जब तक काबू पाया जा सकता, तब तक स्कूली इमारत का एक बड़ा हिस्सा और उसमें रखे हुए सामान जल चुके थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में ये माना जा रहा है कि आतंकियों ने दहशत फैलाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है।

इसे भी पढ़ें:- बाड़े में कूदे युवक को शेर ने क्यों नहीं बनाया अपना शिकार, चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने बताई वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+