Good News: श्रीनगर राष्ट्रीय-राजमार्ग यातायात के लिए खुला

श्रीनगर। तबाही से जूझ रही घाटी में एक राहत भरी खबर है। लगातार बारिश की वजह से भूस्खलन होने के बाद 13 दिन तक बंद रहे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को आज यातायात के लिए खोला गया है जिससे एक हद तक राहत मिली है। बाढ़ प्रभावित कश्मीर घाटी में राहत के लिए किए जा रहे प्रयासों में तेजी लाई जा सकेगी।

srinagar national highway
  • इस महत्वपूर्ण सड़क संपर्क की मरम्मत सीमा सड़क संगठन और सेना के इंजीनियरों ने की। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया बीआरओ और सेना के इंजीनियरों के सतत प्रयासों के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को आज खोल दिया गया।
  • जानकारी है कि उधमपुर स्थित सेना की नॉर्दन कमांड के मुख्यालय के CE ने इंजीनियरों को तैनात किया और विशेष उपकरणों की मदद से, भूस्खलन का मलबा हटाया गया और सड़क की मरम्मत की गई व इसे आम जन के लिए खोल दिया गया।
  • पुलिस अधिकारी ने बताया राजमार्ग को सिर्फ हल्के मोटर वाहनों के लिए ही खोला गया है। राजमार्ग पर 3 हजार से 4 हजार वाहन, खास कर आपूर्ति ले जा रहे ट्रक यातायात बंद होने की वजह से फंसे थे जिसमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि इंजीनियरों ने दिन रात अथक परिश्रम किया और पहाड़ी ढलान से नया रास्ता बनाया। बुधाल के समीप अंस नदी पर नया पुल बनाने के लिए काम चल रहा है जो दो दिन में पूरा हो जाएगा। इसी तरह अब विस्थापितों को दोबारा रास्ते पर लाने के कदम तेज कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+