जम्मू कश्मीर: बच्ची का रेप और हत्या करने के आरोप में SPO गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) को आठ साल की बच्ची की अगवा करके हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ क्राइम ब्रांच के आलोक पुरी ने कहा कि उन्होंने एसपीओ दीपक खजुरिया को एक छोटी बच्ची को अगवा कर, उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दीपक खजुरिया पर रेप के भी आरोप लगे हैं।

जम्मू कश्मीर: बच्ची की हत्या करने के आरोप में SPO गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, बच्ची का शव 17 जनवरी को रस्सना वन में मिला था। शव मिलने से एक हफ्ते पहले वह घोड़ों को चराने के दौरान लापता हो गई थी। पुलिस ने कहा कि वे रेप के मामले में जांच के लिए फोरेंसिक साइंस डिपार्टमेंट की मदद ली जा रही है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में यह मामला उठने के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सरकार ने 23 जनवरी को इस मामले की जांच के आदेश दिए थे और मामले को राज्य पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया था।

इस मामले में राज्य ने एसआईटी का गठन कर जांच के आदेश दिए थे, जिसमें जांच टीम ने दावा किया था कि जब बच्ची ने अपने साथ हो रहे बलात्कार का विरोध किया तो आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दी। सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+