Jammu: गहरी खाई में गिरी ईको वैन, सवार सभी 6 लोगों की मौत
डोडा। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार देर शाम हुए दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ईको वैन गहरी खाई में गिर गई। वैन में 6 लोग सवार थे, सभी की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। मौका ए वारदात पर मौजूद लोगों ने बताया कि पांच शव बरामद कर लिए गए हैं।

एक शव की तलाश अभी जारी है। मारे गए लोगों की पहचान राकेश कुमार, उनकी पत्नी स्मृति देवी, बबली देवी, चंद्र रेखा और एक बच्चा के रूप में हुई है। पुलिस अभी भी छोटे बच्चे के शव की तलाश कर रही है। हादसे वाली जगह से पुलिस को गाड़ी में सवार लोगों की बैंक कॉपी और आधार कार्ड मिले। इनकी मदद से ही मारे गए लोगों की पहचान संभव हुई है।
पुलिस ने बताया कि अंधेरा अधिक होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। बता दें कि ईको कार जोकि डोडा से बटोटे की ओर जा रही थी, अनियंत्रित होकर रागी नाला में जा गिरी। डोडा के एसएसपी मुमताज अहमद के अनुसार, इस हादसे में मारे गए लोगों के शवों को निकाला जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास रहने वाले लोग और पुलिस के जवान बचाव दल के साथ जुट गए।












Click it and Unblock the Notifications