70 दिन बाद 14 अक्टूबर से जम्मू कश्मीर में शुरू हो जाएगी पोस्टपेड मोबाइल सेवा

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सोमवार (14 अक्टूबर) से पोस्टपेड मोबाइल सेवा बहाल कर दी जाएगी। शनिवार को जम्मू कश्मीर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी (प्लानिंग कमीशन) रोहित कंसल ने ये जानकारी दी है। कंसल ने बताया कि राज्य के बहुत से हिस्सों में पहले से ही मोबाइल सेवा काम कर रही हैं। जहां अभी तकर बंद हैं, वहां सोमवार को 12 बजे से मोबाइल सेवा शुरू हो जाएगी। हालांकि सिर्फ पोस्टपेड मोबाइल सेवा ही बहाल करने की बात अभी कही गई है। जम्मू कश्मीर में 5 अगस्त को मोबाइल और इंटरनेट सेवा बंद की गई थी, 70 दिन बाद सूबे के लोगों को वापस मोबाइल इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी।

jammu kashmir post paid mobile services resume from 14 october

बताया गया है कि पोस्‍टपेड मोबाइल सर्विसेज के कुछ समय बाद प्री-पेड मोबाइल सर्विसेज भी शुरू कर दी जाएंगी। अधिकारियों ने बताया है कि पोस्‍ट पेड मोबाइल सर्विसेज के लिए ग्राहकों को एक जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। घाटी में 66 लाख लोग मोबाइल का प्रयोग करते हैं। इनमें से पोस्‍टपेड मोबाइल सर्विस के करीब 40 लाख उपभोक्‍ता हैं। केंद्र सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर घाटी को पर्यटकों के लिए खोलने का ऐलान किया है, जिसके बाद यहां मोबाइल सेवाएं बहाल करने का फैसला लिया गया।

घाटी में 5 अगस्‍त से ही मोबाइल फोन बंद हैं। 17 अगस्‍त को जम्‍मू कश्‍मीर घाटी में कुछ लैंडलाइन फोन को चालू किया गया था। चार सितंबर को यहां करीब-करीब सारे लैंडलाइन फोन चालू कर दिए गए थे। सरकार का दावा है कि अभी तक करीब 50,000 फोन ऑपरेशनल हैं।

बता दें कि 5 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में बिल लाकर जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया था और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया था। इसके बाद से ही राज्य में तनाव है। घाटी के कई हिस्सों में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। स्कूल और दुकानें भी बंद हैं। राज्य के तीन पूर्व सीएम समेत सैकड़ों नेता नजरबंद किए गए हैं। सरकार का दावा है कि धीरे-धीरे हालात सामान्य हो इसके लिए कोशिशे की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+