जम्‍मू कश्‍मीर: पुलवामा में एनकाउंटर के बीच बच्‍चे को बचाता जवान, Pic हो गई सोशल मीडिया पर वायरल

श्रीनगर। 21 जनवरी को जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा के अवंतिपोरा में एनकाउंटर हुआ था। अवंतिपोरा के खीरयू में हुए इस एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए थे। इस एनकाउंटर की एक फोटोग्राफ तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्‍वीर की वजह से राज्‍य पुलिस को काफी तालियां भी मिल रही हैं और जमकर तारीफ भी हो रही है। जो आतंकी 21 जनवरी को हुए एनकाउंटर में मारे गए थे, उसमें एक आतंकी जैश-ए-मोहम्‍मद से जुड़ा था। शुक्रवार को जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि की गई है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Pulwama में Encounter के बीच Jawan ने किया Child का Rescue | Oneindia Hindi
    पुलिस ने कहा थैंक्‍यू

    पुलिस ने कहा थैंक्‍यू

    जो तस्‍वीर साउथ कश्‍मीर के पुलवामा से आई है, उसमें नजर आ रहा है कि पुलिस के स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का एक जवान बच्‍चे को अपनी गोद में उठाकर एनकाउंटर साइट से दूर ले जा रहा है। यह फोटोग्राफ कश्‍मीर से निकलने वाले अखबार डेली इक्सेल्सीअर के फोटो जर्नलिस्‍ट युनिस खालिक ने क्लिक की थी। इस फोटोग्राफ को बाद में जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। फोटो शेयर करते हुए पुलिस ने थैंक्‍यू के साथ ही कहा कि वह हमेशा राज्‍य के लोगों की सेवा में तत्‍पर है।

    'J&K पुलिस के ऑफिसर बेस्‍ट'

    इस फोटो को जैसे ही जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर ट्विटर पर पोस्‍ट किया गया, लोगों की तरफ से कई तरह की कमेंट्स आने लगे। कुछ लोगों ने पुलिस को थैंक्‍यू कहा तो कुछ ने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने अपने बेस्‍ट ऑफिसर्स और जवानों को राज्‍य में सेवा के लिए तैनात किया है। पुलवामा में जो एनकाउंटर हुआ था, उसमें सेना के 26 साल के जवान राहुल रैनसवाल और स्‍पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) शहबाज अहमद भी शहीद हो गए। राहुल, उत्‍तराखंड के रहने वाले थे और 50 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के साथ अटैच थे।

    पाकिस्‍तान का आतंकी हुआ ढेर

    पाकिस्‍तान का आतंकी हुआ ढेर

    पुलिस की तरफ से आतंकी के बारे में शुक्रवार को जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि जो आतंकी मारा गया था, उसका नाम अबु सैफुल्‍लाह था। अबु, अवंतिपोरा के त्राल और खीरयू में डेढ़ साल से ज्‍यादा समय से सक्रिय था। बताया जा रहा है कि पाकिस्‍तान में बैठे जैश के आतंकी कारी यासिर का करीबी था। पुलिस की ओर से बताया गया है कि अबु की तलाश काफी समय से सुरक्षाबलों को थी। सैफुल्लाह, पाकिस्तान का रहने वाला था। एनकाउंटर के दौरान सैफुल्लाह के साथ कुछ और आतंकी थे मगर वो सभी रात के अंधरे का फायदा उठा कर भागने में कामयाब रहे।

    मंगलवार को जैश के तीन आतंकी ढेर

    मंगलवार को जैश के तीन आतंकी ढेर

    जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया था कि खीरयू में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। डीजीपी ने जानकारी दी थी कि घाटी में आतंकियों को ढेर करने के लिए एंटी-टेरर ऑपरेशंस तेज कर दिए गए हैं। खीरयू में मंगलवार को तीन आतंकी ढेर हुए थे और ये तीनों जैश-ए-मोहम्‍मद (जैश) से जुड़े हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+