जम्‍मू-कश्‍मीर: 21 किलो हेरोइन और करोड़ों की नकदी के साथ लश्‍कर के तीन आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्‍मू-कश्‍मीर के हंदवाड़ा में सेना ने आतंकवादियों की एक नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। सेना ने आतंकी संगठन लश्‍कर ए तैयबा के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से सुरक्षाबलों ने 21 किलोग्राम हेरोइन के अलावा भारी मात्रा में नकदी (1.34 करोड़) बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आतंकी संगठनों की शह पर ड्रग्स की इस खेप को कश्मीर और पड़ोसी राज्यों में भेजने की तैयारी की जा रही थी।

Recommended Video

    Handwara में Pakistan के Narco Terror Module का भंडाफोड़, Lashkar के 3 आतंकी गिरफ्तार|वनइंडिया हिंदी
    जम्‍मू-कश्‍मीर: 21 किलो हेरोइन और करोड़ों नकदी के साथ लश्‍कर के तीन आतंकी गिरफ्तार

    पकड़े गए आतंकियों के मददगारों की पहचान मोमिन पीर, इस्लाम-उल-हक पीर और सैयद इफ्तिकार इंद्राबी के रूप में हुई है। ये तीनों हंदवाड़ा के ही रहने वाले हैं। इस नार्को-टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के साथ ही एक अहम बात ये भी पता चली है कि नशा तस्करों और आतंकियों के बीच गहरे संबंध भी हैं। घाटी में सक्रिय इस नार्को मॉडयूल से जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एसएसपी की अगुवाई में एक विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन भी किया है।

    टीम को मामले की तह तक पहुंचने और यह पता लगाने के लिए कहा गया है कि पैसे और ड्रग्स की आपूर्ति कहां-कहां की जानी थी। पुलिस ने यह भी दावा किया है कि इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। एसएसपी हंदवाड़ा डॉ. जीवी संदीप ने बताया कि उन्हें इस मॉड्यूल के बारे में करीब दो सप्ताह पहले पता चला था।

    तभी से पुलिस ने अपने तंत्रों को इलाके में सक्रिय कर दिया था। जब हमें इनके बारे में पुख्ता जानकारी मिली तो हंदवाड़ा पुलिस ने एक टीम गठित कर छापा मारा और लश्कर के तीन सहयोगियों के साथ 21 किलोग्राम हेरोइन, 1.34 करोड़ रूपये की नकदी, नोट गिरने की मशीन बरामद की। एसएसपी ने बताया कि बरामद की गई 21 किलोग्राम हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 100 करोड़ रूपये के करीब बताई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+