जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने हिजबुल के एक ओवर ग्राउंड वर्कर्स मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने दक्षिणी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में हिजबुल मुजाहिदीन के एक ओजीडब्ल्यू मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। कश्मीर पुलिस ने हिजबुल के दो अंडर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादियों कश्मीर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस इन दोनों के पास एक पिस्टल बरामद हुई है।

ammu and Kashmir Police busted an OGW module of banned terror outfit Hizbul Mujahideen

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि, खुफिया इनपुट से मिला सूचना के आधार पर उन्होंने लोलाब से शाकिर अहमद वानी पुत्र मोहम्मद रमजान और गुलाम मुस्तफा शेख पुत्र अब्दुल अहमद को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अपराधी टेकीपोरा के रहने वाले हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि, पूछताछ के दौरान दोनों के पास से एक पिस्टल बरामद हुई है। वे कश्मीर में आतंकवादियों को हथियार और रसद आदि पहुंचाने में मदद करते थे।इसके अलावा वे युवाओं को आतंकवाद के लिए लुभाते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+