PSA के तहत भाई उमर अब्दुल्ला को हिरासत में रखे जाने पर बहन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
Recommended Video
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बहन सारा अब्दुल्ला ने अपने भाई को नजरबंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उमर को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत नजरबंद किया गया है। सुप्रीम कोर्ट उनकी बहन की इस याचिका पर सुनवाई करेगा। घाटी के किसी बड़े नेता को हिरासत में रखे जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में यह पहली याचिका है।

पिछले हफ्ते लगाया गया पीएसए
पिछले गुरुवार को उमर के अलावा एक और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भी पीएसए के तहत बुक किया गया है। दोनों नेताओं पर पीएसए उस समय लगाया गया जब उनकी छह माह से जारी नजरबंदी को खत्म होने में बस कुछ घंटों का समय बाकी था। अगस्त 2019 में जब केंद्र सरकार की तरफ से घाटी से आर्टिकल 370 हटाया गया था तो उसके बाद से ही उमर और उनके पिता फारूख अब्दुल्ला को नजरबंद रखा गया है। पिछले दिनों उमर की एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वह बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे थे। उमर की बहन सारा, कांग्रेस नेता और राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट की पत्नी हैं। उमर अभी श्रीनगर के हरि निवास में पुलिस की हिरासत में रखे गए हैं। इससे पहले उमर को गुप्कार रोड स्थित उनके आवास पर शिफ्ट करने का फैसला किया गया था, लेकिन बाद में प्रशासन ने इस फैसले को वापस ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications