जम्‍मू कश्‍मीर: अनंतनाग में हमला, दो लोगों की मौत, ग्रेनेड फेंक कर भागे आतंकी

अनंतनाग। जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। यहां के पंचायत घर हाकुरा में हुए इस हमले में दो लोगों की मौत हो चुकी है। यह हमला श्रीनगर की कश्‍मीर यूनिवर्सिटी के करीब हुए हमले के कुछ ही घंटो बाद हुआ है। आपको बता दें कि आतंकी पिछले करीब 10 दिन से अनंतनाग में बड़े हमले की साजिश में लगे हुए हैं। सोमवार को सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के गासीगुंड में एक आईईडी को निष्क्रिय किया है। अनंतनाग, दक्षिण कश्‍मीर का वह हिस्‍सा है जो आतंकवाद से सबसे ज्‍यादा प्रभावित है।

anantnag

कश्‍मीर यूनिवर्सिटी को भी बनाया निशाना

श्रीनगर स्थित कश्‍मीर यूनिवर्सिटी के करीब एक ग्रेनेड हमले में दो लोगों के घायल होने की खबरें हैं। इस हमले से पहले सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकियों को भी गिरफ्तार किया था। यह हमला यूनिवर्सिटी के सर सैयद गेट के करीब मंगलवार दोपहर हुआ है। आतंकी गेट के करीब ग्रेनेड फेंककर भाग गए थे। सूत्रों की मानें तो हमलें में कई लोगों घायल हो सकते हैं। श्रीनगर और कश्‍मीर यूनिवर्सिटी में ग्रेनेड अटैक ऐसे समय में हुआ है जब जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में लोगों से कहा गया है कि एनकाउंटर जोन के करीब न जाएं क्‍योंकि यहां पर सड़क पर पड़े विस्‍फोटकों में ब्‍लास्‍ट का खतरा है।

पुलवामा में ढेर दो आतंकी

कश्‍मीर यूनिवर्सिटी में हुई घटना से पहले सोमवार को नॉर्थ कश्‍मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को तीन संदिग्‍धों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस को इसके पास से एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुआ है। आतंकी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह डेलिना इलाके में जारी स्‍पेशल पुलिस ऑफिसर्स (एसपीओ) भर्ती के दौरान ग्रेनेड अटैक करने की कोशिश कर रहा था। इससे अलग दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा में एक एनकाउंटर में भी दो आतंकियों को ढेर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+