जम्मू-कश्मीर: IAS टॉपर शाह फैसल के इस्तीफे पर क्या बोले राज्यपाल सत्यपाल मलिक

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी रहे शाह फैसल ने इस्तीफा दिया है। अब उनके इस्तीफे पर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि मैं उनके अच्छे की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि जो अपनी इस ड्यूटी को पूरा नहीं कर रहा है, वो आगे जा कर क्या करेगा, इसका मैं नहीं जानता हूं. उनको बहुत सम्मान मिला था, सरकारी काम मिला था करने को, वो करते तो बहुत अच्छा रहता।

jammu and kashmir Governor, Satya Pal Malik on Shah Faesals resignation as an IAS officer

बता दें कि शाह फैसल 2010 के आईएएस परीक्षा के टॉपर हैं। हालांकि उनके इस्तीफे के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो अब राजनीति में कदम रख सकते हैं। इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आईएएस अधिकारी के पद से इस्तीफा देने के बाद शाह फैसल ने अपने भविष्य की योजनाओं का खुलासा खुद ही कर दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि फिलहाल उनका अभी किसी भी मुख्य धारा की पार्टी में शामिल होने के इरादा नहीं है।

इस्तीफे के बाद शाह फैसल ने कही ये बात

पूर्व आईएएस शाह फैसल ने बताया कि अब तक, मेरा किसी भी मौजूदा मुख्यधारा की पार्टी में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं गहराई से इमरान खान और अरविंद केजरीवाल से प्रेरित हूं, लेकिन हम एक संघर्ष क्षेत्र में काम कर रहे हैं और हमारे लिए उस स्थान पर काम करना बहुत आसान नहीं है। वह स्थान जिसने पिछले कुछ वर्षों में अपना औचित्य खो दिया है।" फैसल को कश्मीर घाटी में स्कूल एजुकेशन का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। हालांकि उन्होंने बुधवार, 9 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें- IAS पद से इस्तीफे के बाद शाह फैसल ने बताया अपना फ्यूचर प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+