जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने भाजपा और पीडीपी को भेजा निमंत्रण
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश के बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। भाजपा और पीडीपी में सरकार बनाने के लिए गड़जोड का सिलसिला जारी है। वहीं इसी बीच राज्यपाल एनएन वोहरा ने दोनों पार्टियों को आमंत्रित करके सरकार बनाने के लिए अपने प्रयासों से उन्हें अवगत करायें।

राजभवन के एक अधिकारी का कहना है कि पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर को राज्यपाल ने पत्र लिखा है। साथ ही दोनों को 1 जनवरी को मुलाकात के लिए बुलाया है। पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि पिछली विधानसभा का कार्यकाल 18 जनवरी को खत्म हो रहा है ऐसे में दोनों ही पार्टियों को आगे आकर सरकार बनाने पर चर्चा करनी चाहिए।
वहीं इसी बीच कांग्रेस ने अपना सियासी दांव खेला है और 6 निर्दलीय विधायकों के संपर्क साधा है। कांग्रेस इस कोशिश में जुटी है कि निर्दलियों को साथ लेकर पीडीपी को सरकार बनाने के लिए समर्थित करें ताकि भाजपा का सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने से रोका जा सके। वहीं सूत्रों की मानें तो एनसी नेता उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी को अपना समर्थन पत्र दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications