जम्मू कश्मीर में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, 11 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा तापमान
श्रीनगर। मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और लद्दाख में 11 साल का सबसे सर्द दिन रहा। देर रात यहां पारा -6.8 डिग्री पर आ गिरा। विभाग ने कहा है कि ये पिछले 11 सालों का सबसे खतरनाक आंकड़ा है। इससे पहले साल 2007 के 31 दिसंबर को पारा इससे भी नीचे यानी -7.2 पर आ गया था।

कश्मीर में ठंड की ये स्थिति अगले 5 दिनों तक बरकरार रहने की संभावना है। अभी घाटी चिल्लई कलां के 40 बेहद सर्द दिनों से गुजर रही है। ये 21 दिसंबर से 30 जनवरी तक चलने वाला है। बता दें कि चिल्लई कलां उन 40 दिनों को कहा जाता है जब कश्मीर में सबसे भीषण सर्दी पड़ता है।
घाटी के गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान -7.2 और -6.8 दर्ज किया गया है। हालांकि लेह में ये तापमान -14.7 जबकि कारगिल में -15.2 दर्ज हुआ हो। जम्मू में तापमान 5.3, कटरा में 4.8 और बटोटा में -1.4 रहा. वहीं कोकेरनाग में तापमान -4 डिग्री पहुंच गया है।वहीं बन्नीहाल में पारा -3, भदेरवाह में -2.1 डिग्री पर रहा. गौरतलब है कि इसके अलावा क्षेत्र में पारा हर रोज नीचे ही गिरता जा रहा है और सर्दी के सारे रिकॉर्ड टूटने का अनुमान है।
यह भी पढ़े- दिल्ली वालों पर सर्दी और स्मॉग का डबल अटैक, हवा हुई जहरीली, लोगों को सतर्क रहने की सलाह












Click it and Unblock the Notifications