जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सेना की आतंकियों से मुठभेड़ जारी, 2 आतंकी ढेर
श्रीनगर। सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ चल रही है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में यह मुठभेड़ आतंकियों और सेना के बीच चल रही है। जानकारी के अनुसार कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, दोनों ही तरफ से फायरिंग जारी है। सेना ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। जिन दो आतंकियों को मार गिराने में सेना को सफलता मिली है उनका नाम वसीम शाह और हाफिज निसार है। इससे पहले सेना की बड़गांव में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए थे, साथ ही सेना ने दो लश्कर के आतंकियों को मार गिराया था।

जिन दो आतंकियों को मुठभेड़ में सेना ने मार गिराया है, वह लश्कर ए तैयबा के आतंकी है। इससे पहले भी बड़गांव में सेना ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया था। बड़गांव में सेना ने लश्कर के ऑपरेशनल कमांडर खालिद को मार गिराने में बड़ी सफलता हासिल की थी। उसके तार सीमा पार पाकस्तान से जुड़े थे, जोकि घाटी में आतंक फैलाने का काम करता था। आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना ने आतंकियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं। सेना ने आतंकियों के पास से 1 एके-47, 1 एके 56, 6 एके मैगजीन बरामद किया है।












Click it and Unblock the Notifications