जम्‍मू कश्‍मीर: पुलवामा एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, लॉकडाउन में भी चल रही है मुठभेड़

पुलवामा। जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ है। अवंतिपोरा में हुए इस एनकाउंटर में अब तक दो आतंकी ढेर हो गए हैं। दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा में यह एनकाउंटर तब हुआ है जब पिछले दिनों सुरक्षाबलों ने अंसार गजवात उल-हिंद के चार आतंकियों को ढेर किया था। बताया जा रहा है कि पुलवामा एनकाउंटर में अब तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। आतंकियों के अलावा उनका एक साथी भी इसमें मारा गया है।

Recommended Video

      Jammu Kashmir : Pulwama Encounter में दो आतंकी और उनका एक साथी ढेर | वनइंडिया हिंदी
      pulwama

      बुधवार को शोपियां में हुआ था एनकाउंटर

      शनिवार को पुलवामा के अवंतिपोरा में सुरक्षाबलों को आतंकियों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने यहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया था और इसी दौरान आतंकियों की तरफ से फायरिंग हुई। यह एनकाउंटर अवंतिपोरा के गोरीपोरा में हुआ है। यह जगह शोपियां से सटी हुई है और बुधवार को शोपियां में चार आतंकी ढेर हुए थे। बताया जा रहा है कि ये आतंकी अंसार गजवात-एल-हिंद संगठन से जुड़े थे। शोपियां एनकाउंटर में संगठन का टॉप कमांडर भी ढेर हुआ था। जम्‍मू कश्‍मीर में भी कोरोना वायरस को देखते हुए लॉकडाउन जारी है और इसी दौरान यहां पर एक के बाद एक एनकाउंटर हो रहे हैं। घाटी में अब तक 400 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। 92 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं तो पांच की मौत हो गई है।

      कोरोना से संक्रमित आतंकी भेजने की साजिश

      जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि इस बात की पुख्‍ता इंटेलीजेंस मिली है कि पाकिस्तान, जम्‍मू कश्‍मीर में अभी कोरोना वायरस से संक्रमित आतंकियों को दाखिल करने की तैयारी में है। उन्‍होंने कहा था कि पाक की साजिश कश्मीर में लोगों को जानलेवा वायरस से संक्रमित करने की है। उन्‍होंने कहा कि अब ज्‍यादा एहतियात बरतने और चौकन्‍ना रहने की जरूरत है। डीजीपी दिलबाग ने यह बात उस समय कही थी जब वह गांदरबल के मणिगाम में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के अंदर क्वारंटाइन सेंटर का जायजा ले रहे थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+