जम्मू कश्मीर के त्राल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
श्रीनगर। एक तरफ जम्मू कश्मीर में सियासी उठापठक चल रही है, तो दूसरी तरफ सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में सेना के जवानों ने दो आतंकियों के मार गिराया है और एक जवान भी घायल है। बताया रहा है कि सेना ने चार आतंकियों को घेर लिया है। बता दें कि रमजान खत्म होते ही घाटी में सीजफायर भी खत्म हो चुका है और सेना ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

जम्मू कश्मीर में मंगलवार को बीजेपी ने पीडीपी से नाता तोड़ दिया है और उधर अल्पमत में आयी महबूबा सरकार ने भी इस्तीफा देकर राज्य में राज्यपाल शासन लागू करने की मांग की है। जम्मू कश्मीर में अब राज्यपाल शासन लागू होने के बाद आतंकियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई और तेज होने वाली है।
सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर में सेना को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने को लेकर आदेश दे सकती है। पीडीपी से गठबंधन टूटने और राज्य में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद सेना पर दबाव कम हो जाएगा।
Delhi: NSA Ajit Doval & Special Secretary (Internal Security) Rina Mitra leave from Home Minister Rajnath Singh's residence after a high-level meeting. pic.twitter.com/Fu1QHg73jF
— ANI (@ANI) June 19, 2018












Click it and Unblock the Notifications