Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jammu Kashmir DDC Election: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अस्तित्व को कोई नहीं मिटा सकता: उमर अब्दुल्ला

Jammu Kashmir में हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकाय (DDC) चुनाव में जिस तरह से गुपकर गठबंधन ने प्रदर्शन किया उसके बाद नेशनल कांन्फ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि आप नेशनल कॉन्फ्रेंस के खिलाफ चाहे जो करिए लेकिन आप उसके अस्तित्व को मिटा नहीं सकते हैं। एनसी को सिर्फ ऊपरवाला या फिर जनता ही खत्म कर सकती है। आप चाहे जितना झूठ फैलाएं, फर्जीवाड़ा करें लेकिन सच सामने आकर रहता है।

omar

Recommended Video

    Jammu Kashmir DDC Election Results 2020: नतीजों पर क्या बोले Omar Abdullah ? | वनइंडिया हिंदी

    उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमे इस बात को भी स्वीकार करना होगा कि हमारे संगठन में कुछ कमजोरियां भी हैं। हम कुछ सीटों पर चुनाव जीतने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन वहां हमे जीत नहीं मिल सकी। इस हार के साथ ही मुझे नहीं लगता है कि भाजपा सरकार जल्द जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने के बारे में सोचेगी। अगर भाजपा सरकार को लोकतंत्र में भरोसा होता तो इन लोगों ने अबतक चुनाव का ऐलान कर दिया होता। लिहाजा अभी हमारे पास संगठन को मजबूत करने का समय है।

    वहीं निकाय चुनाव के बारे में जम्मू कश्मीर में निकाय चुनाव के इंचार्ज अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह समझने की बात है कि निर्दलीय उम्मीदवारों को कांग्रेस और पीडीपी से कहीं अधिक वोट मिले हैं। ये वही महबूबा मुफ्ती हैं जिन्होंने तिरंगा फहराने से इनकार कर दिया था, उन्हें आज माकूल जवाब मिला है। निर्दलीय उम्मीदवारों और भाजपा के उम्मीदवारों के वोट को अगर जोड़ दें तो यह तकरीबन 52 फीसदी होता है। यह साफ संदेश है कि गुपकर गैंग ने जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता और भरोसा दोनों को खो दिया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+