35-A पर फारूक अब्दुल्ला से मिलीं सीएम महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती अचानक ही फारूक अब्दुल्ला के घर पहुंची थी उस समय फारूक भी घर पर मौजूद थें। दोनों नेताओं की बैठक में संविधान की धारा 35 ए पर चर्चा हुई।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को विशेषाधिकार प्रदान करने वाले संविधान के अनुच्छेद 35 ए पर तेजी से बदल रहे हालात के बीच जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने नेशनल कॉन्फ्रेंस चीफ फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की। मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक चली बैठक में अनुच्छेद 35 ए समेत राज्य की हालात पर बात हुई।

Recommended Video

महबूबा मुफ्ती अचानक ही फारूक अब्दुल्ला के घर पहुंची थी उस समय फारूक भी घर पर मौजूद थें। दोनों नेताओं की बैठक में संविधान की धारा 35 ए पर चर्चा हुई। फारूक अब्दुल्ला ने सीएम महबूबा को सुझाव देते हुए कहा कि सीएम को इस मामले में अन्य पार्टी के नेताओं के साथ चर्चा करनी चाहिए जिससे की धारा 35 ए को भंग होने से बचाया जा सके।
नेशनल कॉन्फेंस ने पहले ही साफ कर चुका है कि वो धारा 35ए को हटाने के खिलाफ पूरे राज्य में 14 अगस्त से जागरूगता अभियान शुरू करेगा। अगर यह धारा भंग हुई तो कश्मीर, लद्दाख व जम्मू पर नकारात्मक असर पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने नेशनल कांफ्रेंस के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों से भारतीय संविधान के भीतर जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेषाधिकार को सुरक्षित बनाए रखने के लिए सहायता मांगी है।
राष्ट्रपति के 1954 के आदेश के जरिए भारतीय संविधान में जोड़ा गया 35 ए अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर विधानसभा को राज्य के स्थायी नागरिक की परिभाषा तय करने और उनके विशेषाधिकार को परिभाषित करने का अधिकार देता है।
ये अनुच्छेद तब लोगों के चर्चा के केंद्र में आ गया जब हाल ही में कश्मीर की दो महिलाएं इसको चुनौती देते हुए इस तर्क के साथ उच्चतम न्यायालय पहुंची कि ये अनुच्छेद उनके बच्चों को बेदखल करता है। हाल ही में एक कार्यक्रम में महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि अगर अनुच्छेद 35 ए के साथ छेड़छाड़ किया जाता है तो कश्मीर में कोई तिरंगा थामने वाला नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications