बडगाम में पकड़ा गया नार्को टेरर माड्यूल, चाइनीज पिस्टल, हैंडग्रेनेड सहित 6 JeM सहयोगी गिरफ्तार
बडगाम। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां नार्को आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें एक किलो हेरोइन समेत छह आतंकी मददगार गिरफ्तार किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने उनके पास से 1 चाइनीज पिस्टल, 1 लाख 55 हजार रुपये कैश और हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया है। जम्मू कश्मीर पुलिस, 50 राष्ट्रीय रायफल और सीआरपीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में ये गिरफ्तारी हुई है। इस नार्को टेरर माड्यूल का पता गुप्त सूचना के आधार पर चला था। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पकड़े गए आतंकियों के मददगारों से पूछताछ की जा रही है।
Recommended Video

ये हैं गिरफ्तार आतंकी मददगारों के नाम
मुदस्सिर फैयाज
शबीर गनी आर
सगीर अहमद पोसवाल
इस्साक भट्ट
अर्शीद थोकर
वहीं आतंकियों के एक अन्य मददगार से पूछताछ की जा रही है। उसका नाम अभी सामने नहीं आया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस नार्को टेरर मॉड्यूल को चलाने के पीछे पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों का हाथ है। ड्रग तस्करी, हथियारों भेजना और पैसे मुहैय्या करवाने का काम जैश-ए-मोहम्मद का है। बडगाम में हुई गिरफ्तारी के बाद आतंकी संगठनों और इन लोगों के बीच का कनेक्शन का पता चला है।












Click it and Unblock the Notifications