जम्मू कश्मीर: बीएसएफ ने रजौरी में लगाया मेडिकल कैंप, बांटी फ्री दवाईयां
रजौरी। बीएसफ ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के रजौरी में फ्री मेडिकल कैंप लगाया। सीमा सुरक्षा बल के 163वें बटालियन की यूनिट ने राजधानी गांव के गर्ल्स स्कूल में ये निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया। यह स्कूल एलओसी के नजदीक है। इस कैंप में गरीबों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जो आसानी से आसपास नहीं मिल पाती हैं। इस दौरान वीडियो के जरिए छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी दी गईं।

इस मौके पर डीआजी बीएसएफ के दानेश पॉल खुद मौजूद रहे। स्कूल प्रिसिंपल मौ सलीम और स्थानीय लोगों ने भी इस दौरान बीएसएफ के लोगों की मदद की। आसपास केलोगों ने अपने बच्चों के लिए दी जा रही इस सुविधा के लिए बीएसएफ की सराहना की। भारतीय सेना लगातार घाटी के दूर-दराज के इलाकों में इस तरह के कैंपों का आयोजन कर रही है जहां चिकित्सा सुविधा आसानी से उपलब्ध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications