जम्‍मू-कश्‍मीर- बर्फबारी की वजह से लापता जवानों में से दो का शव मिला, खोज जारी

श्रीनगर। बीते 10 दिसंबर को कश्मीर के गुरेज सेक्टर में बर्फबारी होने के कारण सेना के जो तीन जवान लापता हुए थे उनमें से दो का शव बरामद कर लिया गया है। दोनों के शव उनके हथियार के साथ बर्फ में दबे थे। वहीं तीसरे जवान की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। इसकी उम्‍मीद लगभग ना के बराबर है कि जवान जीवित हो। आपको बता दें कि गुरेज सेक्टर में भारी बर्फबारी हुई है, जिसके कारण करीब 5 फीट से ज्‍यादा तक बर्फ जमी है। आपको बता दें कि इससे पहले भी 2017 की शुरुआत में गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन के कारण 15 जवान शहीद हो गए थे।

जम्‍मू-कश्‍मीर- बर्फबारी की वजह से लापता जवानों में से दो का शव मिला, खोज जारी

हिमस्खन के कारण गुरेज में कई दिनों तक जवान लापता रहे थे, पर बाद में 15 जवानों के ही शव बरामद हो पाए थे। जवान की पहचान 21 वर्षीय कौशल सिंह और सैमी कुमार के रूप में हुई है। दोनों जवानों के परिवार उनके सकुशल लौटने की दुआएं कर रहे थे लेकिन उन्‍हें बचाया नहीं जा सका।

कैसे हुई थी घटना

11 दिसंबर को गश्त लगाने के दौरान 3 जवान फिसलकर नाले में गिर गए थे। वहीं कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में भी 11 दिसंबर को ही पेट्रोलिंग के दौरान 2 जवान ढ़लान से गिर गए थे। इन सैनिकों के सर्च के लिए फौरन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अभी भी 4 जवानों का पता नहीं चल सका है। खराब मौसम की वजह से दिक्कतें आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+