जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में बीजेपी ऑफिस के बाहर धमाका
जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित बीजेपी कार्यालय के पास धमाका हुआ है। हालांकि, इस धमाके से किसी के नुकसान होने की खबर नहीं है। पुलिस के अनुसार, हमला बहुत तेज था लेकिन इसमें ग्रेनेड का इस्तेमाल नहीं होने के कारण किसी कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

यह हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे के आसपास हुआ है जिसमें भाजपा दफ्तर की एक दीवार ढह गई। इससे पहले 2 मार्च को भी केरल के कोझीकोड के नदापुरम में देर रात आरएसएस के दफ्तर के बाहर बम धमाका हुआ था, जिसमें आरएसएस के चार कार्यकर्ता घायल बताए गए थे।
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद का सफाया करने के लिए पिछले कई महीनों से इंडियन आर्मी ने 'ऑपरेशन ऑल आउट' चला रखा है, जिसमें कई बड़े आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। बीजेपी ऑफिस के बाहर इस घटना से पहले सेना ने शोपियां के एक गांव में आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया था।












Click it and Unblock the Notifications