जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, बस खाई में गिरने से 13 की मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। पुंछ सेक्टर में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई, 13 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना पुंछ जिले की मंडी तहसील के अंतर्गत पलेरा में हुई। बस लोरान से पुंछ की ओर जा रही थी, जब यह हादसा हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा पलेरा में उस समय हुआ जब लोरान से पुंछ जा रही बस के ड्राइवर ने एक मोड़ पर बस से नियंत्रण खो दिया, इसके बाद बस 100 मीटर गहरे खड्ड में गिर गई।

इस हादसे पर पुंछ के एसएसपी राजीव पांडेय ने बताया कि हादसा मंडी तहसील के पलेरा में हुआ। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है, वहीं 13 अन्य लोग घायल हैं। तीन लोगों को गंभीर हालत में एयरलिफ्ट करके जम्मू शिफ्ट किया गया है, जिससे उन्हें खास इलाज मुहैया कराया जा सके। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस नंबर JK02W0445 लोरान से पुंछ की तरफ जा रही थी और इसी बीच पलेरा के पास यह हादसा हुआ। पलेरा पूंछ से करीब 30 किलोमीटर दूर है। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने संदेश में मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिवार वालों के प्रति संवदेना व्यक्त की।












Click it and Unblock the Notifications