Jammu Kashmir: 370 हटने के बाद J&K का फैसला, घाटी में नेशनल कॉन्फ्रेंस तो मैदान में BJP का जलवा

Jammu Kashmir Assembly Election: जम्मू कश्मीर में 10 साल के लंबे इंतजार के बाद विधानसभा चुनाव संपन्न हुए, जहां अब विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना का सिलसिला जारी है। ऐसे में जम्मू कश्मीर से जो चुनाव परिणाम निकलकर सामने आए हैं, उन चुनाव परिणामों ने एक बार फिर सभी चौंका का दिया है।

जम्मू कश्मीर से सामने निकलकर आए चुनाव परिणाम में कुल 90 विधानसभा सीटों में से 42 सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस के खाते में आई है, जबकि कांग्रेस पार्टी 6 सीटों पर सिमट गई। तो वहीं 29 सीटों पर BJP ने कब्जा किया है। वहीं अब सियासत के जानकार जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणाम का अलग-अलग तरीके से आकलन कर रहे हैं।

Jammu

धारा-370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव जम्मू कश्मीर के लिए एक नया कन्फ्यूजन लेकर आए हैं, जहां ऐसे में जो नतीजे विधानसभा चुनाव के सामने आए वह भी कहीं ना कहीं कंफ्यूज करते नजर आ रहे हैं। यही कारण रहा की, विधानसभा चुनाव BJP और इंडिया गठबंधन के बीच न होकर पहाड़ और मैदान के बीच होता नजर आया, जहां विधानसभा चुनाव के दौरान मैदानी इलाकों से BJP आगे नजर आई तो वहीं पहाड़ी इलाकों से नेशनल कॉन्फ्रेंस को अच्छा खासा बहुमत मिला है।

ये भी पढ़े- Jammu Kashmir Haryana Chunav Result LIVE: हरियाणा से पहला रिजल्ट कांग्रेस के पक्ष में

अबकी बार BJP ने जम्मू कश्मीर में अपना दम दिखाने के लिए खास तैयारी की थी, जहां इस तैयारी के मद्देनजर लगातार संगठन के दिग्गज नेता मिशन जम्मू कश्मीर पर नजर आ रहे थे, लेकिन बावजूद इसके BJP के जम्मू कश्मीर मिशन का कोई खास प्रभाव नजर नहीं आया। वहीं अब चुनाव नतीजा सामने आ रहे हैं, तो अलग-अलग समीकरण भी नतीजे के आधार पर बनते नजर आ रहे हैं। वहीं एक बार फिर यह तय हो गया है कि, मैदान में भाजपा मजबूत है, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में नेशनल कॉन्फ्रेंस का दम दिखाई दिया। कांग्रेस 6 सीटों पर है। उधर, PDP रुझानों में 3 सीटों पर सिमट कर रह गई है, जहां इसके बाद अब PDP ने हार मान ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+