बड़ी खबरें: हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर और झारखंड में पांच-पांच चरणों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे कुछ ही घंटों में सामने आ जाएंगे। दोनों ही राज्यों में वोटों की गिनती का काम सुबह आठ बजे से शुरू होगा और चुनाव आयोग की ओर से मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Election counting results

इसलिए मतगणना के लाइव अपडेट्स को हम आपके लिए लेकर आये हैं इसके अलावा देश की हर बड़ी खबर के सबसे तेज़ अपडेट आपको भी इस पेज पर मिलेंगे इसलिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए और जानिए किस पार्टी ने किस सीट पर फतह हासिल की और देश-दुनिया में कहां क्या हो रहा है?

1: 30 बजे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल डा सैयद अहमद को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राजभवन के आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सोरेन ने राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

12:59 बजे। दिल्ली उच्च न्यायालय ने आप नेता सोमनाथ भारती की याचिका खारिज कर दी जिसमें उन्होंने दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन के सिलसिले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेश को चुनौती दी थी।

11: 00 बजे। जम्मू कश्मीर में खंडित जनादेश के बीच PDP सबसे बड़ी पार्टी, झारखंड में भाजपा-आजसू गठबंधन को मिला जनादेश। जम्मू में गठबंधन की सरकार बनना तय।

10:30 बजे। दिल्ली में मोदी की लहर का नहीं होगा कोई असर। आम आदमी पार्टी ने साफ किया कि दिल्ली चुनाव में मोदी फैक्टर को कोई असर नहीं होगा।

10:00 बजे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल पार्टी सचिवों से मुलाकात करेंगे। पार्टी की हार पर चर्चा होगी।

9:45 बजे। लोकप्रिय तमिल फिल्कार के बालचंदर का आज यहां निधन हो गया। वह 84 साल के थे।

9:30 बजे। असम के दो गांवों में मंगलवार शाम संदिग्घ एनडीएफबी के उग्रवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 35 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

9:15 बजे। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर नीतीश और लालू प्रसाद यादव साथ आ सकते हैं तो जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए पीडीपी और नैशनल कांग्रेस के साथ क्यों नहीं आ सकते हैं।

8:30 बजे। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने सरकार बनाने के लिए बीजेपी के साथ जाने के संकेत दिए हैं।

8:00 बजे। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की बैठक होने जा रही है। ये बैठक 27 दिसंबर को होगी। सूत्रों के मुताबिक 15 फरवरी से पहले दिल्ली में चुनाव हो सकते हैं।

7:30 बजे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना करने वाली जनता परिवार की जनता ने उन्हें नकार दिया है। जनता परिवार की रैली हुई मोदी और भाजपा को रोकने के लिए हुई, लेकिन जनता परिवार की जनता का ही पता नहीं।

7:10 बजे। जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी पीडीपी ने कहा है कि राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए विकल्प खुले हुए हैं लेकिन उसे कोई जल्दबाजी नहीं है।

6:50 बजे। जम्मू में सरकार बनाने पर फंसा पेंच। भाजपा और नैशनल कांग्रेस मिला सकती है हाथ। सूत्रों के हवाले से खबर।

6:25 बजे। झारखंड में बीजेपी सरकार बहुमत से सरकार बनाने की तरफ बढ़ती दिख रही है। यहां बीजेपी गठबंधन 41, हेमंत सोरेन की जेएमएम 19, कांग्रेस गठबंधन 7 और जेवीएम गठबंधन 7 सीटें मिली है। इसके अलावा अन्‍य को 7 सीटें मिली हैं। इसके अलावा 87 सीटों वाली जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सरकार गठन पर पेच फंस गया है। यहां 28 सीटों के साथ पीडीपी पहले नंबर पर है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के भी ठीक-ठाक प्रदर्शन ने समीकरण बदल दिए हैं। कांग्रेस 12 और नेशनल कॉन्फ्रेंस 15 सीटों पर है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 25 सीटें मिली हैं।

06:05 बजे। अपने संसदीय क्षेत्र बनारस आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खतरे की आशंका में अगले तीन दिनों तक यहां पतंग उड़ाने पर रोक लगा दी गई।

5:55 बजे। दिल्लीः वॉलिबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रितु सैनी पर एसिड अटैक के तीनों दोषियों रामनिवास, नीरज और प्रदीप को उम्रकैद। दो दोषियों राज पुरी और मनजीत को 10-10 साल की जेल। रितु की बुआ का बेटा है दोषी रामनिवास। सुपारी देकर करवाया करवाया था अटैक।

5:20 बजे। जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड वोटिंग वहां के लोगों का लोकतंत्र में विश्वास को दर्शाता है। मैं बीजेपी के प्रति विश्वास जाहिर करने के लिए मैं उन्हें तहे दिल से शुक्रिया देता हूं: जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।


5:00 बजे। PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जीत के लिए लोगों का शुक्रिया किया और कहा कि सरकार कैसे बनेगी, यह कहना मुश्किल है।

4:33 बजे। वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी

4:08 बजे। राजनाथ सिंह ने कहा, हमारे विकास और बदलाव के एजेंडे का विरोध करने वालों के लिए सबक ये नतीजे।

4: 05 बजे। मोदी की नहीं 'मशीन' की लहर हैः राबड़ी देवी

4:00 बजे। रघुवर दास बन सकते हैं झारखंड के मुख्‍यमंत्री। इस पर रघुवर ने कहा कि वो जनता के दास हमेशा बनेंगे र‍हेंगे। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक कल होगी जिसमें सीएम के नाम पर चर्चा होगा।

3:30 बजे। इस जीत को मोदी के काम की जीत का नाम देते हुए शाह ने कहा कि दोनों राज्‍यों के सभी कार्यकर्ताओं को धन्‍यवाद देता हूं। उन्‍होंने कहा कि इस जीत की हकदार पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बनाने के तीनो विकल्प खुले हैं-अमित शाह

3:28 बजे। जनता परिवार के मंसूबों को झारखंड की जनता ने भष्‍म कर दिया है। झारखंड में जनता ने हमे मजबूत समर्थन दिया है। 2009 में 18 सीटें थीं जो अब 23 सीटों की बढ़त तक पहुंच गया है। जम्‍मू कश्‍मीर चुनाव पर बोलते हुए शाह ने कहा कि भाजपा अबतक के इतिहास में सबसे ज्‍यादा वोट पाने वाली पार्टी बन गई है।

3:27 बजे। कांग्रेस पर वार करते हुए शाह ने कहा कि हमारा कांग्रेस मुक्‍त भारत का सपना साकार होता दिख रहा है। हर चुनाव में कांग्रेस तीसरे या चौथे नंबर पर रहती है।

3:24 बजे। अमित शाह ने कहा कि मैं नरेन्‍द्र मोदी जी को दिल से बधाई देता हूं। इसके साथ ही साथ अमित शाह ने देश की जनता को भरोसा करने के लिए धन्‍यवाद दिया।

3:22 बजे। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। मीडिया से मुखातिब होते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ही झारखंड का विकास करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को धन्‍यवाद देते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्‍व में ही सभी चुनाव में सफलता मिली।

3:15 बजे। प्रेस कांफ्रेंस के लिए पार्टी मुख्‍यालय पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह। पार्टी मुख्‍यालय पर भब्‍य स्‍वागत। झारखंड में मिली जीत का श्रेय अमित शाह को जाता है। वहीं जम्‍मू-कश्‍मीर में दूसरे नंबर की पार्टी बनने पर भी खासा खुशी है पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच।

3:10 बजे। झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी गिरिडीह और धनवार दोनों सीटों से हारे।

2:50 बजे। कांग्रेस पीडीपी को समर्थन देने के लिए तैयार, फैसला पीडीपी के हाथ में है: गुलाम नबी आजाद

2 बजे। खबर आयी है कि वीरवाह में मतगणना अब पूरी हुई है, जिसके तहत उमर अब्दुल्ला वहां से जीत गये हैं। इससे पहले खबर आयी थी कि उमर अब्दुल्ला दोनों जगह से हार गये।

1:50 बजे। झारखंड के सिल्ली सीट से अमित कुमार जीत गये हैं। अमित युवा विधायकों में से एक होंगे।

1:29 बजे। झारखंड में हेमंत सोरेन जीत गये हैं। बेरहाट सीट पर सोरेन ने हेमलाल को भारी मतों से हराया।

1:20 बजे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा हार गये हैं। जाहिर है उनकी हार की सबसे बड़ी वजह घोटाला है, जिसकी वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा था।

1:14 बजे। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा को समर्थन देकर वो अपवित्र नहीं होना चाहती है।

1:10 बजे। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दूसरी सीट वीरवाह से भी हार गये हैं। यह उमर अब्दुल्ला के लिये बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि इसके बाद उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के अस्ति‍त्व पर खतरा मंडराने लगेगा। इससे यह भी साबित हो गया कि उमर से जनता का दिल ख‍िन्न हो चुका था।

1 बजे। जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम तारा चंद भी हार गये हैं।

12:52 बजे। झारखंड में भाजपा 40, कांग्रेस 7, जेएमएम 18, जेवीएम 7 सीटों पर आगे।

12:40 बजे। अंदवाड़ा से सज्जाद लोन जीत गये हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि लोगों के अंदर जो खौफ है उस खौफ को खत्म करने के प्रयास करेंगे। किसके साथ सरकार बनाने के प्रयास करेंगे इस सवाल पर सज्जाद लोन ने चुप्पी साध ली।

12:33 बजे। जम्मू-कश्मीर में नंबर 2 पर पहुंची भाजपा।

पीडीपी- 28
भाजपा-25
एनसी- 13
कांग्रेस-15

12: 17 बजे। जम्मू-कश्मीर की सोनावर सीट से हारे सीएम उमर अब्दुल्ला हारे।

12:05 बजे। हीरनगर जम्मू से बीजेपी उम्मीदवार विजयी।

12:00 बजे। झारखंड के मझगांव से मधु कोड़ा भारी मतों से हारे

11:30 बजे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने फिर से दोहराया कि कश्मीर को वो देश का सिरमौर बनायेंगे।

11: 24 बजे। झारखंड की 81 सीटों के रूझान आ चुके हैं जिसमें भाजपा 54, झामुमो 15, कांग्रेस 6 और जेवीएम चार सीटों पर आगे हैं। दो सीटों पर अन्य आगे हैं।

11: 18 बजे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सोनावार सीट पर चल रहे पीछे

11: 13 बजे। झाड़खंड विकास मोर्चा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि वह चुनाव नतीजों के बाद अन्य दलों से गठबंधन के लिए तैयार है।

11:05 बजे। विधानसभा चुनावों में शानदार जीत पर बीजेपी में जश्‍न।

11 बजे। एबीपी न्यूज के हिसाब से अगर गठबंधन की सरकार की नौबत आती है तो उस सूरत में कांग्रेस पीडीपी को सपोर्ट कर सकती है।पढ़े पूरी खबर:जम्मू-कश्मीर में पीडीपी बनायेगी कांग्रेस के साथ सरकार?

10:40 बजे। जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। आंकड़ों में यह 23 प्रतिशत है। यह भाजपा के लिये बड़ी उपलब्ध‍ि है। उमर अब्दुल्ला की एनसी को 21 प्रतिशत वोट मिला है।

10:33 बजे। सोनावाड़ा से अली मोहम्मद आगे। जादीवल से पीर अफाक आगे।

10:21 बजे। झारखंड में भाजपा 40, कांग्रेस 7, जेएमएम 20, जेवीएम 8 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

10:18 बजे। जम्मू-कश्मीर में भाजपा 23, कांग्रेस 17, एनसी 17, पीडीपी 23 और अन्य 7 सीटों पर आगे।

9:57 बजे। ताज़ा रुझान- अमिरकदल से डा. हिना भट्ट पीछे हुईं।

झारखंड: भाजपा 37, कांग्रेस 6, जेएमएम 1, जेवीएम 7, अन्य 8 सीटों पर आगे।
जम्मू-कश्मीर: भाजा 22, कांग्रेस 15, एनसी 18, पीडीपी 24, अन्य 7 सीटों पर आगे।

9:56 बजे। झारखंड में दुमका से हेमंत सोरेन पीछे, जमशेदपुर से रघुवर दास आगे, जगन्नाथुपर से गीता कोड़ा पीछे।

9:49 बजे। रांची में भाजपा के दफ्तर में जश्न का माहौल। सजाया जा रहा है भाजपा कार्यालय, ढोल नगाड़े वाले पहुंच चुके हैं। भाजपा ने ता संजय मारु ने कहा कि हम सबसे पहले जनता के प्रति आभार प्रकट करना चाहते हैं।

9:31 बजे। भाजपा की हिना भट्ट ने कहा आज इम्तहान का दिन है। इम्तहान दे चुके हैं रिजल्ट आज आ रहा है, उत्साह है, सकारात्मक सोच है। मिशन 44 से भाजपा काफी दूर है, इस पर हिना ने कहा कि दिल्ली दूर नहीं है। मेरा मिशन दिल्ली और कश्मीर के दिलों को जोड़ने का है। किसी के साथ गठबंधन के सवाल पर हिना ने कोई राय नहीं दी। मोदी फैक्टर यहां जरूर देखने को मिलेगा, क्योंकि मोदी जी हमेशा दिल से बात करते हैं और उनकी बात लोगों के दिलों तक जाती है।

9:2 बजे। कांग्रेस के प्रवक्ता अख‍िलेश सिंह ने कहा है कि मोदी की विश्वसनीयता गिरी है, इस वजह से जम्मू-कश्मीर की जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है। झारखंड ने उन्हें मौका दिया है, तो अब उनकी जवाबदेही भी बनेगी। मोदी जी आज आपका जलवा है, लेकिन यह भी देखें कि लोगों की उम्मीद पर आप खरे उतर रहे हैं या नहीं।

9:23 बजे। रुझानों के अनुसार झारखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है। झारखंड में भाजपा 41 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 5, जेएमएम 12, जेवीएम 2 और अन्य 1 सीट पर आगे चल रहे हैं।

9:22 बजे। जम्मू-कश्मीर मं भाजपा 23, कांग्रेस 7, एनसी 13, पीडीपी 29 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

9:20 बजे। हंदवाड़ा से सज्जाद लोन, अमिराकदल से हिना भट्ट, बीरवाह से उमर अब्दुल्लाह, अनंतनाग से मुफ्ती मोहम्मद, कोकरनाग से पीरजादा सईद आगे चल रहे हैं।

9:19 बजे।
शहनवाज ने मरांडी को जवाब देते हुए कहा कि यह चकाचौंध नहीं लोगों की आंखों के अंदर विश्वास की चमक है।

9:10 बजे। जेवीएम के अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने कहा कि चकाचौंध की चमक में लोग उलझ गये हैं। उनका इशारा नरेंद्र मोदी की चमक की ओर था।

9 बजे। भाजपा के प्रवक्ता शहनवाज़ हुसैन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक भाजपा का परचम लहरा रहा है। हमें पूरी उम्मीद है कि कश्मीर में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आयेगी। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी कश्मीर गये हैं, इसलिये लोगों ने उन पर बरसाया है। अब डल लेक में भी कमल ख‍िलेगा। लोग कह रहे थे कि घाटी में भाजपा क्या करेगी, उसका जवाब कश्मीर के मुस्ल‍िम समाज ने दिया है। लोगों ने जानबूझ कर लोगों को प्रभावित करने की कोश‍िश की। हमें उम्मीद है कि घाटी में दो-तीन सीटें जीत जायेंगे। हमने नरेंद्र मोदी जी के चेहरे को आगे करके चुनाव लड़ा। इस वजह से झारखंड की जनता ने भी हम पर विश्वास जताया है।

8:56 बजे। झारखंड में बड़े नेता जो आगे चल रहे हैं- हेमंत सोरेन, एसपी सिंह, जमशेदपुर से रघुवर दास।

8:50 बजे। जम्मू-कश्मीर में बड़े नेता जो आगे चल रहे हैं- अमरीकदल से हिना भट्ट, हंदवाड़ा से सज्जाद लोन, बीरवाह से उमर अब्दुल्ला, अनंतनाग से मुफ्ती मोहम्मद सईद।

8:41 बजे। झारखंड में भाजपा 21, कांग्रेस 2, जेएमएम 5, जेवीएम 2 सीटों पर आगे हैं।

8:35 बजे। जम्मू कश्मीर में भाजपा 22, कांग्रेस 6, एनसी 12 अैर पीडीपी 31 सीटों पर आगे चल रही हैं।

8: 30 बजे। झारखंड की 7 सीटों पर बीजेपी आगे।

8:20 बजे। जम्मू-कश्मीर की दो सीटों पर बीजेपी आगे।
8:15 बजे।
जम्मू-कश्मीर में पहला रूझान बीजेपी के पक्ष में

8:05 बजे। झामूमो(झारखंड)में बीजेपी के पक्ष में पहला रूझान
8: बजे। जम्मू-कश्मीर और झारखंड में वोटिंग की गिनती शुरू

7:30 बजे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए राज्य के इंटरमीडिएट (कक्षा 12) तक के सभी स्कूल व कालेज को 28 दिसंबर तक बंद करने का निर्देश दिया है।

7: 15 बजे। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे होगी, जम्मू-कश्मीर की 87 सीटों के लिए और झारखंड की 81 सीटों के लिए होगी मतगणना।

7: oo बजे। जम्मू-कश्मीर और झारखंड में वोटों की गिनती आज, सुरक्षा के इंतजाम पूरे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+