जम्मू-कश्मीर में पीडीपी बनायेगी कांग्रेस के साथ सरकार?

जम्मू। बस थोड़ी ही देर बाद जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजे आपके सामने आ जायेंगे। सोमवार को पहले ही सीएम उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट कर दिया है कि कुछ भी हो जाये लेकिन बीजेपी के साथ वो हाथ नहीं मिलायेंगे तो वहीं दूसरी ओर जो आसार दिख रहे हैं उसके हिसाब से कश्मीर में बिना गठबंधन के सरकार नहीं बन सकती है।

J&K Poll Results: PDP may form govt but with Congress support

ऐसे में जो आसार दिख रहे हैं कि कश्मीर में कांग्रेस और पीडीपी में गठबंधन हो सकता है। एबीपी न्यूज के हिसाब से अगर गठबंधन की सरकार की नौबत आती है तो उस सूरत में कांग्रेस पीडीपी को सपोर्ट कर सकती है।

वैसे टीवी चैनलों पर चल रही बहस के हिसाब से तो लग रहा है कि पीडीपी को भाजपा के साथ गठबंधन होना चाहिए। यहां आपको बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इतिहास बनाने जा रही है। राज्य विधानसभा की 87 सीटों के लिए पांच चरणों में हुए मतदान के बाद मंगलवार को शुरू हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) आगे चल रही है, जबकि भाजपा उसके ठीक पीछे है।

विधानसभा की 74 सीटों पर मिले शुरुआती रुझानों के मुताबिक, पीडीपी 31 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 21 सीटों पर आगे चल रही है। सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार केवल 15 सीटों पर आगे हैं, जबकि कांग्रेस केवल छह सीटों पर आगे है। जो उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, उनमें पीडीपी के नेता व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद अनंतनाग से, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सोनावर से और उप मुख्यमंत्री तारा चंद छांब से प्रमुख हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+