कांग्रेस पीडीपी को समर्थन देने के लिए तैयार: गुलाम नबी आजाद
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजों के रूझान ने साफ कर दिया है कि राज्य में किसी भी सरकार को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। जनता के वोट चारों मुख्य पार्टियों में बंटकर रह गये हैं जिसके कारण वहां त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति दिख रही हैं। चुनावी नतीजे में जम्मू में तो मोदी की लहर का असर दिखा है लेकिन घाटी में पार्टी का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है।
लेकिन चुनावी नतीजों के रूझान दिखा रहे हैं कि पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन वो बिना बीजेपी या कांग्रेस के सरकार नहीं बना सकती हैं तो इसी बीच कांग्रेस ने साफ तौर पर कहा है कि वो पीडीपी को समर्थन देने के लिए तैयार है, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने साफ तौर पर कहा है कि हम पीडीपी के साथ जा सकते हैं इसलिए अब जो फैसला लेना है पीडीपी को लेना है, हमें कोई आपत्ति नहीं है।
Call has to be taken by PDP if they want to go with secular or communal forces: Ghulam N Azad on post-poll alliance pic.twitter.com/sZV9nN9TZX
— ANI (@ANI_news) December 23, 2014 आपको बता दें कि पीडीपी 37 सीटों पर बढ़त बढाये हुए हैं तो जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस 11 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। साल 2008 के चुनाव में उसे 28 सीटें मिली थीं तो वहीं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सोनवार सीट पर चुनाव हार गए हैं हालांकि उन्होंने बीरवाह सीट पर अपनी इज्जत बचा ली है। फिलहाल इस समय कड़कड़ाती ठंड में कश्मीर का सियासी पारा काफी गर्म हो गया है देखते हैं कि अब पीडीपी क्या फैसला लेती है?













Click it and Unblock the Notifications