जम्‍मू कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के कुलगाम जिले के वानपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के मुताबिक सेना, सीआरपीएफ और स्‍थानीय पुलिस की ज्‍वाइंट टीम ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के इस जिले के वानपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir encounter: Kulgam में 2 militants ढेर, सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी | वनइंडिया हिंदी
    जम्‍मू कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

    अधिकारी ने बताया कि इस दौरान आतंकियों की तरफ से फायरिंग की गई जिसके बाद से जवाबी कार्रवाई जारी है और दोनों आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के पास से हथियार बरामद किया है। आपको बता दें कि कुलगाम में पांच दिनों के अंदर यह दूसरा ऑपरेशन है। इससे पहले मंजगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया था।

    वहीं दो दिन पहले सुरक्षाबलों ने गुरुवार को पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया था। यहां के राजपोरा रोड पर शादीपुरा के पास एक सफेद रंग की सेंट्रो कार मिली, जिसमें 50 किग्रा आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया था। वरिष्ठ पुलिस अफसरों को शक था कि जैश के आतंकियों के निशाने पर सीआरपीएफ के जवान थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+