जम्मू-कश्मीर: कटरा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिन में दूसरी बार हिली धरती

कटरा। मंगलवार को दूसरी बार भूकंप के झटके से जम्‍मू-कश्‍मीर की धरती हिल गई। जम्‍मू-कश्‍मीर के कटरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.2 मापी गई। किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। झटके दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कटरा से 85 किमी पूरब में था। आपको बता दें कि आज ही सुबह करीब 7 बजे श्रीनगर, किश्तवाड़ और डोडा जिलों सहित कश्मीर घाटी के अधिकतर हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा जम्मू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जम्मू-कश्मीर: कटरा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिन में दूसरी बार हिली धरती

सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 5.8 थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्‍मोलॉजी से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक गुजरे तीन दिनों में जम्‍मू-कश्‍मीर में भूकंप का ये चौथा झटका था। कटरा में रविवार को रात 8:35 बजे 3.0 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। बताया जाता है कि जम्‍मू-कश्‍मीर में भूकंप का केंद्र कटना से 90 किलोमीटर पूरब में था। इससे पहले जम्‍मू-कश्‍मीर में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 मापी गई थी।

इसलिए आते हैं भूकंप के झटके

विशेषज्ञ बताते हैं कि धरती का वजूद सात टेक्टोनिक प्लेटों पर टिका है और जब प्लेटें जब आपस में टकराती हैं या धरती के गर्भ में कुछ हलचल होती है तो भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए जाते हैं। भारत इंडो आस्ट्रेलियन प्लेट पर टिका है। विशेषज्ञों की मानें तो देश में भूकंप की वजह इस प्लेट का यूरेशियन प्लेट से टकराना भी है। फाल्ट लाइनों की एडजस्टमेंट के कारण भी भूकंप आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+