जम्‍मू कश्‍मीर: पुलवामा के बाद शोपियां में जवान रोहित कुमार शहीद, तीन हिजबुल आतंकी भी ढेर

शोपियां। गुरुवार को दक्षिण कश्‍मीर के शोपियां में हुए एनकाउंटर में सेना के जवान रोहित कुमार यादव शहीद हो गए हैं। रोहित एनकाउंटर के दौरान घायल हो गए थे और उन्‍होंने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकियों को भी ढेर कर दिया है। गुरुवार को ही दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा में एनकाउंटर हुआ था। उस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्‍मद के तीन आतंकियों को ढेर किया था। मारे गए आतंकियों में एक आतंकी खालिद, जैश का कमांडर था और पाकिस्‍तान का नागरिक था।

awantipora-200

कानपुर के रहने वाले थे रोहित

सेना को शोपियां के हांडेव गांव के एक घर में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। एक ही दिन में यह तीसरा एनकाउंटर बना जिसमें आतंकियों को घेरा गया। आतंकियों के छिपे होने की जानकारी के बाद गांव को घेरा गया और यहां पर सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च हुआ था। शोपियां एनकाउंटर में शहीद सेना के जवान रोहित कुमार, उत्‍तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर सुनते ही उनके घर में सांत्‍वना जाहिर करने के लिए आने वालों की भीड़ लग गई। रोहित की शादी अप्रैल 2016 में हुई थी।

पुलवामा में हरियाणा के संदीप शहीद

पुलवामा एनकाउंटर में भी सेना के जवान सिपाही संदीप कुमार सिंह शहीद हो गए थे। शहीद संदीप हरियाणा के रोहतक के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम फैल गया। संदीप की शादी साल 2017 में हुई थी। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से शोपियां एनकाउंटर के बारे में और ज्‍यादा जानकारी दी गई है। पुलिस ने बताया है कि इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने हिजबुल के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों की पहचान यावर अहमद डार, शकहल अहमद डर और इश्तियाक भट के तौर पर हुई है। वहीं, कुपवाड़ा स्थित कांडी के जंगलों में इस समय एनकाउंटर चल रहा है और यह एनकाउंटर गुरुवार शाम को शुरू हुआ था।

लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर अपडेट के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+