श्रीनगर में आतंकियों ने एडवोकेट अब्दुल कादीर की गोली मारकर की हत्या
श्रीनगर। जम्म-कश्मीर के श्रीनगर में अज्ञात बंदूकधारियों ने एडवोकेट अब्दुल कादरी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बंदूकधारियों ने बाबर कादरी को उनके घर पर गोली मारी है। बाबर कादरी का घर श्रीनगर के हवाल इलाके में हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
Recommended Video

बता दें कि बाबर कादरी अक्सर टीवी डिबेट में शामिल होते हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हमला किसने किया और इसके पीछे क्या वजह रही है। बता दें कि इससे पहले जुलाई में आतंकियों ने बांदीपोरा जिले में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
आतंकवादियों ने बीजेपी के स्थानीय नेता शेख वसीम बारी समेत परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बांदीपोरा पुलिस स्टेशन के पास घटी घटना में आतंकियों ने वसीम बारी के भाई और पिता पर भी फायरिंग की थी, जिसमें घायल होने के बाद दोनों की जान चली गई। वसीम बारी बांदीपोरा जिले के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष भी थे।
उल्लेखनीय है कि ये पहला मौका नहीं है, जब जम्मू कश्मीर में किसी ख़ास और जाने पहचाने शख्स की हत्या की गई हो। आतंकी कई स्थानीय नेताओं, सरपंचों को भी गोली मार चुके हैं। कई बीजेपी नेताओं को भी मारा जा चुका है। कांग्रेस से जुड़े रहे एक सरपंच की भी हत्या की हत्या की जा चुकी है। इसके साथ ही कई आम लोगों को भी निशाना बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications