जम्मू-कश्मीर: बारामूला में फिर पत्थरबाजी, 47 सुरक्षाकर्मी घायल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक बार फिर पत्थरबाजी की खबर है। यहां पर उपद्रवियों ने सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों पर पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें 47 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों में सहायक कमांडेंट भी शामिल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। बारामूला में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी गई थी। सोमवार की दोपहर अचानक लोग सड़क पर उतर आए और उन्होंने सुरक्षाबलों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में और भी सुरक्षाकर्मियों की संख्या को बढ़ा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications