Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में LoC के करीब मारे गए दो आतंकी, भारी मात्रा में हथियार बरामद
श्रीनगर। सेना ने शनिवार को उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में दो आतंकियों को ढेर किया है। कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में सेना की तरफ से एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान दो आतंकियों को मारा गया है और इनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। श्रीनगर में सेना के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है।

पीआरओ ने बताया कि शनिवार की सुबह जवानों को नौगाम सेक्टर में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिली थी। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर होने वाली गतिविधियों के बाद जवानों ने ऑपरेशन लॉन्च किया। इस ऑपरेशन में दो एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। इस बारे में अभी और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications