जम्‍मू कश्‍मीर: अनंतनाग एनकाउंटर में ढेर दो आतंकी, एक पाकिस्‍तान का रहने वाला

श्रीनगर। मंगलवार को दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। अनंतनाग के कोकरेनाग में हुए इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। जो ताजा जानकारी आ रही है उसके मुताबिक एक आतंकी पाकिस्‍तानी है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है। मारे गए आतंकी किस संगठन से जुड़े इस बारे में कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

anantnag-encounter.jpg

एक घर में छिपे थे आतंकी

मंगलवार को सुरक्षाबलों को कोकरेनाग के खारपोरा और काशवान में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुख्‍ता इंटेलीजेंस के बाद सेना की 19 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स, सीआरपीएफ और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप की ओर से एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की ओर से सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई जिसका जवाब भी दिया गया। एक पुलिस ऑफिसर ने बताया कि कोकेरनाग के कचवन इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कुछ देर गोलीबारी हुई। अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी करने के लिए अतिरिक्त बलों को मुठभेड़ स्थल पर भेजा गया है ताकि आतंकवादी बच कर भागने नहीं पाएं। वहीं दूसरी ओर नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संदिग्ध आतंकवादियों की गोली से घायल हुए एक आम नागरिक की मौत हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर जिले के बाबागुंद इलाके के रहने वाले अब्दुल मजीद शाह पर सोमवार रात गोली चलाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+