जम्मू-कश्मीर: सीमा पार कर भारत में घुसी दोनों नाबालिग पाकिस्तानी लड़कियों को सेना ने गिफ्ट देकर वापस भेजा
श्रीनगर। गलती से रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके से सीमा पार कर भारत में घुस आई दोनों नाबालिग पाकिस्तानी लड़कियों को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है। सोमवार को चकन दा बाग क्रॉसिंग प्वाइंट से उन्हें सीमा पार कराकर उनके देश की सेना को सौंपा गया। भारतीय सेना के जवानों ने दोनों लड़कियों को बाकायदा गिफ्ट के साथ भेजा।

आपको बता दें कि रविवार को पुंछ जिले में एलओसी के नजदीक से पाकिस्तान की दो संदिग्ध युवतियों को गिरफ्तार किया गया था।पहले ऐसा समझा गया कि वो भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रही थीं लेकिन पूछताछ के बाद ये बात सामने आई कि वो गलती से बॉर्डर क्रॉस कर आ गई थीं।
उनकी पहचान 17 वर्षीय लबिबा जाबेर निवासी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और दूसरी की पहचान 13 वर्षीय सना जाबेर निवासी अब्बासपुर, तहसील काहूआ के रूप में हुई। पूछताछ के बाद इन लड़कियों को प्रत्यावर्तन नियमों के तहत वापस पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications