राजधानी एक्सप्रेस में बम धमाके की अफवाह, आधी रात की गई गहन तलाशी
चंड़ीगढ़। जम्मू से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस को बम की अफवाह के चलते आधी रात रोक दिया गया। राजधानी को पठानकोट स्टेशन पर रोककर बम निरोधक दस्ते ने सभी बोगियों में छानबीन की। दरअसल, पंजाब पुलिस को सूचना मिली थी कि राजधानी ट्रेन में विस्फोटक सामग्री है। रात 9 बजकर 18 मिनट पर राजधानी पठानकोट पहुंची थी। सूचना पर रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को रुकने के आदेश दिए। ट्रेन में सवार यात्रियों को ट्रेन से उतरने के लिए कहा गया ।लगभग चार घंटे की तलाशी के बाद राजधानी 1 बजकर 57 मिनट पर रवाना हुई।

सूचना मिलने के बाद सेना के जवान और पंजाब पुलिस बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच गए। रात पौने दो बजे तक सेना के जवानों और पुलिस की टीम ने पूरी ट्रेन की गहन जांच की। बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन की हर बोगी की जांच की। लेकिन कोई भी संदिग्ध चीज जांच में नहीं मिली।
सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने कहा कि ट्रेन पठानकोट केंट रेलवे स्टेशन पर तलाशी के लिए 4 घंटे 34 मिनट तक रुकी रही।। उन्होंने कहा कि ट्रेन सुबह 9 बजे तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच सकती है।
जबकि उसका निर्धारित समय सुबह पांच बजे का है।












Click it and Unblock the Notifications