जम्मू-कश्मीर: ईद मनाने घर आए जवान की आतंकियों ने की हत्या

Recommended Video

    Territorial Army Man Manzoor Ahmad Beg को आतंकियों ने उनके घर में घुसकर गोली मारी | वनइंडिया हिंदी

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर से सेना के जवान से निशाना बनाया है। ईद की छुट्टी में घर आए जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रादेशिक सेना के एक जवान की हत्या कर दी। जवान ईद की छुट्टियों में घर लौटकर आया था।

     Jammu and Kashmir: Terrorists shot dead a Territorial Army Jawan Manzoor Ahmad Beg in Sadoora village of Anantnag.

    संदिग्ध आतंकवादियों ने जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात बंदूकधारी अनंतनाग जिले के सदुरा गांव में मंजूर अहमद बेग के घर आए और गोली मारकर जवान की हत्या कर दी। इस हमले में बेग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फौरन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन की मौत हो गई।

    बेग पास के शोपियां जिले में तैनात थे और राष्ट्रीय राइफल्स की 34 बटालियन से जुड़े थे। आतंकियों की सूचना मिलते ही फौरन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। अब तक आतंकियों को लेकर लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+