जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कृष्णा ढाबा हमले में शामिल 3 आतंकवादियों की किया गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कृष्णा ढाबा हमले में शामिल 3 आतंकवादियों की किया गिरफ्तार
पुलवामा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कृष्णा ढाबा हमले में शामिल 3 आतंकवादियों की गिरफ्तारी कर बड़ी सफलता हासिल की। उनकी पहचान सुहैल अहमद मीर - आर / ओ डंगरपोरा नौगाम, ओवैस मंज़ूर सोफी - आर / ओ डंगरपोरा और विलायत अज़ीज़ मीर - आर / ओ हनीपोरा वम्पोरा के रूप में की गई। ये जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस ने दी।
Recommended Video

बता दें श्रीनगर के बारजुल्ला क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकियों ने पुलिस की टीम पर हमला किया है। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस के दो जवान घायल हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान दोनों दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि इस आतंकी हमले में कुपवाड़ा के मोहम्मद यूसुफ और लोग्रीपोरा के सुहैल अहमद शहीद हुए हैं। आईजी ने जानकारी दी कि लश्कर के एक आतंकी ने ये हमला तब किया जब पुलिस के जवान एक दुकान के बाहर खड़े थे। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली। वहीं, इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।बता दें कि इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें एक आतंकी एके-47 लेकर पुलिसकर्मी पर गोलियां बरसाते दिख रहा है, फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications