Ceasefire Violation: नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, LoC पर फिर से किया सीजफायर का उल्लंघन

नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से बार-बार संघर्ष विराम का उल्लघंन किया जा रहा है। एक बार फिर से जम्मू कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम के नियमों का उल्लघंन करते हुए गोलियां बरसाई गई, मोर्टार दागे गए। सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर सीमा पर बालाकोट सेक्टर, पुंछ सेक्टर में गोलियां और मोर्टार दागे गए। शाम 5:15 बजे के करीब पाकिस्तान की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की जाने लगी, जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

 Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire by small arms firing & shelling with mortars along LoC in Balakote sector

इससे पहले कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा से सटे टंगडार सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम को तोड़ते हुए भारतीय चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया और गोले बरसाए। इस गोलीबारी की चपेट में एक महिला आ गई, जो गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे पहले बुधवार को पुंछ जिले में शाहपुर किरनी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की गई। दरअसल पाकिस्तान भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाने के मकस्द से गोलाबारी कर रहा है। गोलीबारी की आड़ में वो आतंकियों की घुसपैठ करवाना चाहता है। हालांकि भारतीय सैनिकों की मुस्तैदी के सामने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फिर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+